अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तरफ से मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ को 30 दिनों के लिए टालने के बीच सेंसेक्स 1397 अंक उछलकर 78,583 और निफ्टी 50, 378 अंक चढ़कर 23,739 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सर्वाधिक तेज़ी एलऐंडटी (4.76%), अदाणी पोर्ट्स (3.83%) और इंडसइंड बैंक (3.5%) में देखी गई। निफ्टी बैंक 947 अंक चढ़ा।