शेयर बाज़ार में 10% की गिरावट आती है तो भी चिंता की बात नहीं: मैक्वेरी के संदीप भाटिया
ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी कैपिटल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप भाटिया ने कहा है कि अगर शेयर बाज़ार में 10% तक की भी गिरावट आती है तो भी निवेशकों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बकौल भाटिया, यह निवेशकों के लिए एक हेल्दी करेक्शन होगा और लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।