शेयर बाज़ार में 5 साल की सबसे लंबी गिरावट हुई दर्ज, लगातार छठे सप्ताह लाल रहा सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार में 5-साल की सबसे लंबी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को गिरावट के साथ लगातार छठे सप्ताह बंद हुए। इस सप्ताह निफ्टी के 13-सेक्टर लाल निशान में रहे। इससे पहले इतनी लंबी गिरावट 2020 में देखने को मिली थी जब कोविड-19 और लॉकडाउन के चलते शेयर बाज़ार नुकसान के साथ बंद हो रहे थे।