शेयर बाज़ार में आई बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1300 से अधिक तो निफ्टी 400+ अंक टूटा
दिवाली के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स में 1,300 से अधिक अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज हुई जबकि निफ्टी भी 400 से अधिक अंक टूट गया। सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और अदाणी पोर्ट्स के शेयर 3% से अधिक टूटे। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टाइटन और टाटा मोटर्स के शेयर 2% से अधिक टूटे।