शेयर बाज़ार में आज आई बहार, 992 अंक उछला सेंसेक्स; ₹7 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 992 अंक चढ़कर 80,109.85 जबकि 314.65 अंक चढ़कर 24,221.90 पर बंद हुआ। मनीकंट्रोल हिंदी के मुताबिक, शॉर्ट कवरिंग बढ़ने व महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की जीत के कारण बाज़ार चढ़ा रहा और इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज ₹7.14 लाख करोड़ बढ़ गई। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज बढ़कर बंद हुए।