शेयर बाज़ार में आज किन 6 कारणों से आई तूफानी तेज़ी
शेयर बाज़ार में लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को आई तेज़ी के पीछे वजह एशियाई बाज़ारों का हरे निशान पर कारोबार करना है। विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारी निवेश, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भारतीय रुपए की मज़बूती, बड़े शेयरों में ज़बरदस्त खरीदारी और पीएसयू प्रोजेक्ट फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में तेज़ी भी इसके कारण हैं।