शेयर बाज़ार मंगलवार को हरे निशान में खुला और बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आईटी शेयरों में भारी खरीदारी, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, वैश्विक बाज़ार में तेज़ी, रुपए में तेज़ी और जीएसटी दरों में कटौती के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट मज़बूत बना रहा और शेयर बाज़ार में तेज़ी आई है।