सेंसेक्स सोमवार को 1,000+ अंक गिर गया जिससे निवेशकों की ₹6 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई। तेल की कीमतें $106/बैरल के पार जाने से निवेशकों का भरोसा बुरी तरह डगमगाया। तेल महंगा होने से भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ सकता है। विदेशी निवेशकों द्वारा शुक्रवार को ₹3,696 करोड़ के शेयर बेचे जाने से भी बाज़ार में गिरावट आई।