शेयर बाज़ार में कौन-सा ब्रोकर चुनें, सब्सक्रिप्शन और नॉन-सब्सक्रिप्शन में कौन है बेहतर?
शेयर बाज़ार में अब कम ब्रोकरेज के अलावा सब्सक्रिप्शन प्लान का भी विकल्प मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन ब्रोकर कम ब्रोकरेज के साथ रिसर्च, एडवांस-चार्ट, AI-टूल और दूसरी प्रीमियम सुविधाएं देते हैं जो एक्टिव ट्रेडर्स के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। वहीं, कम ट्रेडिंग करने वाले/लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बिना सब्सक्रिप्शन वाला सामान्य ब्रोकर अक्सर बेहतर विकल्प रहता है।