शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच 19% तक चढ़े ज़ोमैटो के शेयर
कमज़ोर वैश्विक संकेतों के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में कारोबार के दौरान गिरावट देखी गई। हालांकि, इस दौरान फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो के शेयर 19% तक चढ़ गए और अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹278/शेयर पर पहुंच गए। गौरतलब है, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ₹253 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है।