शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के शेयर 25% प्रीमियम पर हुए लिस्ट
शेयर बाज़ार में 800 से अधिक की गिरावट के बीच स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को बीएसई पर यह 25.71% प्रीमियम के साथ ₹176 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इशू प्राइस ₹140/शेयर था। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 22.8% के साथ 172 पर लिस्ट हुए। कंपनी का ₹410.05 करोड़ का आईपीओ 6 जनवरी को ओपन हुआ था।