शेयर बाज़ार में गिरावट है, अब अमीर बनने की आपकी बारी है: 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक
'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोस्की ने ट्वीट किया है, "जैसा कि कई लोगों ने चेतावनी दी थी...शेयर बाज़ार में गिरावट आ गई है।" उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी खबर है...अब अमीर बनने की आपकी बारी है।" रॉबर्ट ने कहा, "रिच डैड ने सिखाया...जब बाज़ार में गिरावट हो तो...अमीर सस्ते दामों पर असेट खरीदकर और अमीर बनते हैं।"