शेयर बाज़ार में तेज़ी से निवेशकों ने एक दिन में कमाए ₹4.50 लाख करोड़
बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 819.69 अंक चढ़कर 79,705.91 अंक पर जबकि एनएसई का निफ्टी 250.50 अंक चढ़कर 24,367.50 अंक पर बंद हुआ। इस तेज़ी के चलते निवेशकों की संपत्ति में ₹4.46 लाख करोड़ से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों के शेयरों में से 28 कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेज़ी रही।