शेयर बाज़ार में मची हाहाकार, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स
ईरान-इज़रायल संघर्ष और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण गुरुवार को शेयर बाज़ार में हाहाकार मच गया। गुरुवार को कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1800 अंक (2.16%) और एनएसई का निफ्टी 500 अंक से अधिक टूट गया। गौरतलब है कि इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण लगभग ₹10 लाख करोड़ घट गया।