शेयर बाज़ार में मचे हाहाकार के बीच 9% चढ़ा ACME सोलर, निवेशक क्यों खरीद रहे हैं यह शेयर?
बाज़ार में भारी गिरावट के बीच ACME सोलर के शेयरों में शुक्रवार को 9% तक की तेज़ी देखने को मिली। दरअसल, कंपनी ने राजस्थान में 142.67 MW / 481.49 MWh क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के पहले चरण की कमिशनिंग का एलान किया है। खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और शेयर इंट्रा-डे में ₹262 तक पहुंच गया।