बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के दौरान करीब 800 अंक टूट गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी लगभग 200 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। टीओआई के मुताबिक, गिरावट से निवेशकों को कुछ ही देर में ₹5 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹400 लाख करोड़ के नीचे आ गया।