भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को भारी गिरावट के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2400 अंक तक लुढ़क गया था। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरावट के मुख्य कारणों में क्रूड ऑयल के दाम में तेज़ उछाल, महंगाई बढ़ने का खतरा, ग्लोबल बाज़ारों से कमज़ोर संकेत, मज़बूत अमेरिकी डॉलर और इंडिया VIX में उछाल आना शामिल हैं।