शेयर बाज़ार में गिरावट से 3 दिन में निवेशकों ने गंवाए ₹22 लाख करोड़
भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों ने 3 दिन में ₹22 लाख करोड़ से अधिक गंवा दिए हैं। बीएसई के सेंसेक्स में तीन दिनों में 3,274.48 अंकों की गिरावट आई है जिसके बाद बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹4,39,59,953.56 करोड़ हो गया। गौरतलब है कि आज (मंगलवार) सेंसेक्स 166.33 अंक गिरकर बंद हुआ।