शेयर बाज़ार में तूफानी तेज़ी के बीच एक दिन में ₹7 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को तूफानी तेज़ी के साथ बंद हुए। इस तेज़ी के चलते निवेशकों की संपत्ति में ₹7 लाख करोड़ से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स 1330.96 अंक चढ़कर 80,436.84 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 397.40 अंक बढ़कर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।