शेयर बाज़ार में भारी गिरावट से निवेशकों ने एक दिन में गंवाए ₹5.50 लाख करोड़
बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में करीब ₹5.50 लाख करोड़ की गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स 1017.23 अंक लुढ़ककर 81,183.93 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 292.95 अंक टूटकर 24,852.15 अंक पर बंद हुआ।