शेयर बाज़ार में लौटी रौनक; 960 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24200 के पार
भारतीय शेयर बाज़ार में बुधवार को तेज़ी देखने को मिली और कारोबार के दौरान सेंसेक्स 964.36 अंक उछलकर 77,851.27 पर जबकि निफ्टी 296.25 अंकों की तेज़ी के साथ 24,291.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 25 कंपनियां हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। 'मनीकंट्रोल' के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से गिरावट रोकने में मदद मिली है।