शेयर बाज़ार में सफलता का सभी का अपना तरीका है, पड़ोसियों की नकल न करें: रामदेव अग्रवाल
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के चेयरमैन और को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल ने कहा है, "शेयर बाज़ार में सफल होने का हर किसी का अपना तरीका होता है...सिर्फ अपने पड़ोसियों की नकल मत करो।" उन्होंने अक्टूबर में शेयर बाज़ार के ऊंचे वैल्यूशन को लेकर कहा, "मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में बहुत अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद से शेयरों का भाव ऊंचाई पर है।"