शेयर बाज़ार से दूरी बना रहे निवेशक! FY26 में NSE ने रिकॉर्ड 34 लाख ऐक्टिव क्लाइंट्स खोए
वित्त वर्ष 2026 में एनएसई में सक्रिय निवेशकों की संख्या में रिकॉर्ड 34 लाख की गिरावट दर्ज की गई। सक्रिय ग्राहक खाते मार्च 2025 के 4.92 करोड़ से घटकर मार्च 2026 में 4.58 करोड़ रह गए जो वार्षिक आधार पर 7% की गिरावट है। इस गिरावट का 70% से अधिक हिस्सा ज़ीरोधा, एंजेल वन और अपस्टॉक्स से जुड़ा है।