शेयर बाज़ार से निवेशक बना रहे दूरी? मई में देश के टॉप 4 ब्रोकर्स ने खो दिए 2.7 लाख ग्राहक
शेयर बाज़ार में रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। ग्रो, ज़ेरोधा, एंजेल वन और अप्सटॉक ने मई में मिलाकर 2.7 लाख ऐक्टिव क्लाइंट्स गवाएं। बकौल एनालिस्ट्स, गिरावट के पीछे मुख्य वजह बाज़ार में हाल के महीनों में बढ़ी अस्थिरता, F&O ट्रेडिंग पर SEBI के सख्त नियम और छोटे निवेशकों के मन में बढ़ती सतर्कता है।