शेयर बाज़ार हुआ बम बम, 1500 अंकों से अधिक उछला सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त खरीदारी के दम पर गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,533 अंक उछलकर 74,315 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 374 अंक चढ़कर 23000 के करीब पहुंच गया। गौरतलब है कि आईटी और बैंकिंग शेयरों में हुई बंपर खरीदारी और निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग से बाज़ार में यह शानदार तेज़ी देखने को मिली।