शेयर मार्केट की गिरावट से घबराएं नहीं, आपके काम आ सकते हैं ये 6 उपाय
एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर मार्केट में गिरावट के बीच निवेशक घबराएं नहीं बल्कि 6 उपाय अपनाएं। इनमें 'घबराएं नहीं, धैर्य बनाए रखें', 'इमरजेंसी फंड पर ध्यान दें', 'अपने खर्च व बजट की समीक्षा करें', 'निवेश को डायवर्सिफाई करें', 'गिरावट को अवसर की तरह देखें' और 'वित्तीय सलाहकार की मदद लें' शामिल हैं।