शेयर मार्केट की लाल निशान में हुई ओपनिंग, सेंसेक्स में शामिल 20 कंपनियों के शेयर गिरे
घरेलू शेयर बाज़ार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। एनएसई का निफ्टी 50.70 अंक की गिरावट के साथ 24,543 और बीएसई का सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 80,514 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 20 कंपनियों के शेयर गिरे जिनमें से अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर सर्वाधिक टूटे।