शेयर मार्केट में 7 दिनों की तेज़ी से ₹36.65 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
पिछले 7 कारोबारी दिनों में शेयर बाज़ार में तेज़ी का दौर रहा जिससे निवेशकों की कुल संपत्ति ₹36.65 लाख करोड़ बढ़ गई। वहीं, 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को 520.90 अंक या 0.65% उछलकर 80,116.49 पर बंद हुआ। बाज़ार में तेज़ी के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹36,65,542.83 करोड़ बढ़कर ₹4,30,47,876.05 करोड़ हो गया।