विप्रो ने शेयरहोल्डर्स को 14वीं बार बोनस शेयर देने का एलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 3 दिसंबर है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी यानी हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने साल 1971, 1981, 1985, 1987, 1989, 1992, 1995, 1997, 2004, 2005, 2010, 2017 और 2019 में बोनस शेयर दिए थे।