शुरुआती रुझानों में कमला हैरिस पर भारी पड़ रहे हैं ट्रंप, कई राज्यों में बनाई बढ़त
सीएनएन और समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती प्रोजेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस पर भारी पड़ रहे हैं। बकौल प्रोजेक्शन, ट्रंप की फ्लोरिडा और साउथ कैरोलिना समेत कई राज्यों में जीत हुई है। बकौल सीएनएन, कमला न्यूयॉर्क और पेंसिलवेनिया समेत कई राज्यों में आगे चल रही हैं।