शुरुआत में पत्नी ने रफा-दफा करने के लिए ₹1 करोड़ और फिर ₹3 करोड़ मांगे: सुसाइड से पहले इंजीनियर
जौनपुर (यूपी) के 34-वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले वीडियो में बताया था, "जब पत्नी ने केस नहीं दाखिल किया था तो मामला रफा-दफा करने के लिए ₹1-करोड़ मांगे थे।" सुभाष ने बताया, "शुरुआत में कोर्ट के सामने ₹1-करोड़ की डिमांड थी...जब जज ने बेटी के लिए ₹20,000/माह का अंतरिम-भत्ता ऑर्डर पास किया तो डिमांड ₹3-करोड़ हो गई।"