श्रीकांत ने कोहली और रोहित शर्मा को दी सलाह, कहा- क्रीज पर कुछ समय बिताएं
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दोनों ने सीरीज़ में क्रमशः 91 और 93 रन बनाए। वहीं, पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को सलाह दी है कि रन बनाने से पहले क्रीज पर कुछ समय बिताएं। बकौल श्रीकांत, रोहित को सावधान रहने की ज़रूरत है।