शार्क के पेट में इंडोनेशिया में मिले 68 वर्षीय महिला टूरिस्ट के शव के अवशेष
इंडोनेशिया में रविवार को एक शार्क के पेट से एक महिला के शव के अवशेष मिले। यह शव के अवशेष 68 वर्षीय कोलीन नामक अमेरिकी महिला टूरिस्ट के बताए जा रहे हैं जो कि डाइविंग के दौरान तेज़ लहरों में बह गई थी। शार्क को एक मछुआरे ने पकड़ा था। महिला 26 सितंबर को लापता हुई थी।