श्रीगंगानगर का ही निकला 'ज़ॉम्बी ड्रग्स' वाला वायरल वीडियो, हिरासत में लिए गए दोनों
श्रीगंगानगर के ज़ॉम्बी ड्रग्स के जिस वीडियो का स्थानीय एसपी ने खंडन किया था वह वहीं का निकला। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें नशे का आदी बताया। युवकों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ज़ॉम्बी ड्रग लेकर एक जगह खड़े होने की एक्टिंग की थी और उन्होंने कभी ज़िंदगी में यह ड्रग नहीं ली।