श्रीजेश को बनाया गया भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम का नया हेड कोच
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को देश की जूनियर पुरुष हॉकी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक्स में स्पेन के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेला था और भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया था। श्रीजेश ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।