श्रुति हासन ने इंडिगो की आलोचना कर कहा- बिना किसी जानकारी के 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसी रही
ऐक्ट्रेस श्रुति हासन ने शुक्रवार को X पर लिखा, "मैं आमतौर पर शिकायत करने वालों में से नहीं हूं लेकिन इंडिगो ने आज अव्यवस्था के मामले में हद कर दी...हम बिना किसी जानकारी के पिछले 4 घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।" इस पर इंडिगो ने कहा, "हमें उड़ान में देरी के कारण हुई असुविधा के लिए खेद है।"