श्रीदेवी पुण्यतिथि विशेष: फैन की अनोखी श्रद्धांजलि, आज भी पत्नी मानकर निभाते हैं रिश्ता
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की सोमवार को पुण्यतिथि है। एमपी निवासी उनके एक फैन ने उन्हें अपनी पत्नी का दर्जा दिया हुआ है और खुद को विदुर मानकर वह श्रीदेवी की हर पुण्यतिथि पर सामूहिक भोज का आयोजन करवाता है। श्रीदेवी के निधन पर इस फैन ने बाल मुंड़वाए, शोक सभा और तेरहवीं आयोजित की थी। वह अब तक अविवाहित है।