श्रीदेवी व माधुरी दीक्षित को फिल्मों में बड़े रोल नहीं मिले: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को फिल्मों में बड़े रोल नहीं मिले। अख्तर ने कहा, "दोनों प्रतिभाशाली ऐक्ट्रेस थीं...लेकिन उस वक्त समाज में यह स्पष्ट नहीं था कि समकालीन महिला कौन हैं। 'मैं चुप रहूंगी' का चलन खत्म हुआ लेकिन फिर क्या आया, यह कोई नहीं जानता।"