श्रीधर वेंबू ने चिप्स की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता, कहा- फ्री मेमोरी का दौर गया
ज़ोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबू ने 'X' पर '12 महीनों में मेमोरी की कीमतें 500 प्रतिशत बढ़ गई हैं' वाली रिपोर्ट पोस्ट कर कहा है कि फ्री मेमोरी का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, "मेमोरी-AI टोकन की कीमतों ने बिज़नेस को बहुत मुश्किल बना दिया...हमने कीमतें बढ़ाने से परहेज किया...लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल होता जा रहा है।"