श्रीनगर एयरपोर्ट पर खंभे से टकराया इंडिगो का विमान
नवी मुंबई से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गई। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बकौल इंडिगो, सभी लोग मैनुअल सीढ़ियों के ज़रिए सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आए।