श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्टाफ से मारपीट करने वाले आर्मी अफसर पर लगाया गया बैन

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, श्रीनगर एयरपोर्ट पर अधिक लगेज के चलते अतिरिक्त शुल्क चार्ज करने को लेकर स्पाइसजेट के स्टाफ संग बदसलूकी/मारपीट करने वाले आर्मी अफसर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अफसर 5 वर्षों तक घरेलू स्पाइसजेट और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं कर सकेगा। बकौल रिपोर्ट्स, यह निर्णय नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) के द्वारा गठित एक समिति ने लिया है।

Load More