श्रीनगर के MP ने 'चौहान' के टीज़र को बताया कश्मीरियों के लिए आपत्तिजनक
श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' के टीज़र की आलोचना करते हुए इसे कश्मीरियों के लिए आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा, "टीज़र में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है...वे आपत्तिजनक हैं।" मेहदी ने कहा, "ये कश्मीरियों के लिए और पैलेट-गन के पीड़ितों के लिए भी अपमानजनक है।"