श्रीनगर के गोल्फ कोर्स में घुसे भालू, झंडा लेकर भागे; उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो
श्रीनगर के 'रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स' में 2 भालू घुस गए और उनमें से एक वहां मौजूद 'फ्लैगस्टिक' लेकर भाग गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "जब भालू गोल्फ कोर्स में खेलने के लिए आए।" उन्होंने आगे लिखा, "कुछ दिन पहले...गोल्फ कोर्स में 2 भालू एक झंडा चुराकर भाग निकले।"