श्रीनगर की डल झील में निकला मुहर्रम का अनोखा जुलूस, खामेनेई का पोस्टर लिए नज़र आए लोग

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) की डल झील में शनिवार को शिकारा पर मुहर्रम का अनोखा जुलूस निकाला गया जिसमें कुछ लोग ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर लिए नज़र आए। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह मातमी जुलूस पिछले कई दशकों से डल झील के अंदरूनी इलाकों से निकाला जाता है जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं।

Load More