श्रीनगर के संडे मार्केट में हुआ ग्रेनेड हमला, 1 महिला समेत 9 लोग हुए घायल
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास संडे मार्केट में एक ग्रेनेड हमला हुआ है। हमले में 1 महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 'X' पर लिखा, "पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमले और मुठभेड़ की खबरें छाई हुई हैं...निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता।"