श्रीनगर पहुंचे आर्मी चीफ, टॉप कमांडरों संग करेंगे बैठक
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे जहां वह वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्विवेदी पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा की समीक्षा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के प्रयासों की समीक्षा करेंगे।