श्रीनगर में दिल्ली-कोलकाता से अधिक दर्ज हुआ तापमान, 25 साल में रहा जुलाई का सबसे गर्म दिन
कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 35.7°C दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया है कि गुरुवार को दर्ज तापमान पिछले 25 वर्ष में जुलाई के महीने में सबसे अधिक रहा है। दिल्ली (31.7°C), कोलकाता (31°C), मुंबई (32°C) और बेंगलुरु (28°C) की तुलना में श्रीनगर में तापमान अधिक दर्ज किया गया।