श्रीनगर में महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने IAF के विंग कमांडर पर लगाया रेप का आरोप; केस दर्ज
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में वायुसेना स्टेशन पर तैनात एक महिला फ्लाइंग ऑफिसर की शिकायत पर वायुसेना (आईएएफ) के एक विंग कमांडर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि विंग कमांडर ने 31-दिसंबर 2023 को न्यू-ईयर पार्टी के बाद उसे अपने कमरे में बुलाकर ज़बरदस्ती की और ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया।