श्रीनगर में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के शिवपुरा इलाके में 61 बटालियन के शिविर में सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल निर्मल पाल सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कॉन्स्टेबल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चला है।