श्रीनगर में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी हुआ ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है व सर्च ऑपरेशन जारी है। कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों ने तलाशी अभियान चलाया।